नशे का टीका लगाने से एक और व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 09:23 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार, मनदीप): जिला फिरोजपुर में नशे की ओवरडोज से मौतें होने का सिलसिला लगातार जारी है।

फिरोजपुर के गांव कटोरा के एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की नशे का टीका लगाने से मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार आज गाव लंगेआना में एक स्वर्ण सिंह नामक व्यक्ति का शव सूए के पास से मिला है, जिसके हाथ में टीका पकड़ा हुआ है। थाना आरिफके के एस.एच.ओ. मोहित धवन ने बताया कि मृतक स्वर्ण सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भेजा गया है और पुलिस स्वर्ण सिंह की मौत को लेकर जांच व कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि यह इंजैक्शन और नशा जिस व्यक्ति ने भी दिया होगा, जांच में उसका पता चलने पर उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।  

swetha