ईंट मार कर ताया का कत्ल करने वाला काबू

punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 05:35 PM (IST)

खनौरी: खनौरी पुलिस की तरफ  से ईंट मार कर ताया का कत्ल करने वाले भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया। एस.एच.ओ. खनौरी इंस्पैक्टर करतार सिंह मान ने बताया कि बीती रात पुलिस टीम की तरफ  से कत्ल केस के दोषी गुरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है परंतु उसका पिता मांगा राम पुत्र गोपाल राम अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है, जिसको जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रमुख ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी को आज मूनक कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिक्र योग्य है कि गांव चांदू में 5 मरले के सांझे प्लाट को लेकर हुई लड़ाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 

जानकारी के अनुसार मीचीया राम और मांगा राम को उनके पिता गोपाल राम ने एक 5 मरले का सांझा पंचायती प्लाट दिया था, जिसमें मीचीया राम के परिवार ने पुराने पत्थर डाले थे। 3 जनवरी को शाम करीब 7.30 बजे मांगा राम और उसका लड़का गुरनाम सिंह मीचीया राम के घर के बाहर गली में आकर गालियां निकालने लगे, जिस पर मीचीया राम के लड़के धर्मपाल ने घर से बाहर आकर कहा कि आप गालियां क्यों निकाल रहे हो तो गुरनाम सिंह ने कहा कि आप प्लाट में से ईंटों को उठाओ, जिस पर उसने कहा कि हम ईंटों को उठा लेंगे। इसी दौरान गुरनाम सिंह और मांगा राम का धर्मपाल के साथ झगड़ा हो गया और उनका शोर सुन कर मीचीया राम और उसका छोटा लड़का बलविंद्र भी बाहर आ गए और उनको छुड़वाने लगे।

इसी दौरान गुरनाम सिंह ने गली में से ईंट उठा कर धर्मपाल के पिता मीचिया राम के सिर में मारी, जिसके साथ उसका पिता बेहोश होकर धरती पर गिर गया। मीचीया राम के परिवार की तरफ  से शोर डालने पर आस-पड़ोस के लोग बाहर आ गए, जिस दौरान उक्त दोनों आरोपी मौके से भाग गए। मीचीया राम को इलाज के लिए मूनक के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो डाक्टरों ने प्राथमिक सहायता देकर उसको संगरूर रैफ र कर दिया, जहां से उसकी हालत और खराब हो जाने के कारण उसे पटियाला अस्पताल भेज दिया गया और हालत ’यादा खराब होने के कारण डाक्टरों ने पटियाला से पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफ र कर दिया जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। इस संबंधी पुलिस थाना खनौरी में मीचीया राम के लड़के के बयान पर गुरनाम सिंह पुत्र मांगा राम और मांगा राम पुत्र गोपाल राम के खिलाफ मुकद्दमा 2 तारीख 5 जनवरी 2020 अधीन धारा 302, 34 आई.पी.सी. दर्ज हो गया था।

Vatika