11 जरूरतमंद लड़कियों का करवाया सामूहिक विवाह

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 10:35 AM (IST)

मोगा/जीरा (गोपी/बिन्दा/अकालियांवाला): हर साल की तरह कारगिल शहीद ज्यौण सिंह माछीवाला की याद में 15वें कन्या दान समागम मौके यूथ वैल्फेयर क्लब, समूह नगर, ग्राम पंचायत अकालियांवाला द्वारा शिरोमणि अकाली धन-धन बाबा भाई रूप चंद जी दल के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा गुरदीप सिंह गुरुद्वारा यादगारी पातशाही दसवीं गांव फेमीवाला के सहयोग से इलाकावासियों तथा बेटी बचाओ सेवा संभाल संस्था गांव बल्ल द्वारा गांव अकालियांवाला में 11 जरूरतमंद लड़कियों का सामूहिक विवाह करवाया गया। इस मौके पर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए पंजाब केसरी ग्रुप के संपादक श्री विजय चोपड़ा जी विशेष तौर पर पहुंचे, जिन्होंने कहा कि लड़कियां आज के समय में बोझ नहीं हैं। उनको अपने पैरों पर खड़े होने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी कोर्सों के साथ जुडऩा चाहिए। उन्होंने जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिन बेटियों के आज विवाह हुए हैं, उनको अपने माता-पिता की तरह ही सास-ससुर को सम्मान देना चाहिए, इससे हमारी पारिवारिक सांझ और गहरी होती है। 

समागम में माता सरप्रीत देवा संस्थापक बेटी बचाओ सेवा संभाल संस्था बल्ल, अध्यक्ष बाबा सोनू शाह हरीके, जगतार सिंह चाचोवाल, सतनाम सिंह भरोआना, दलजीत सिंह बिट्टू ठेकेदार, राजेश कुमारी भंडारी जालंधर, जरनैल सिंह मोगा, समाजसेवी दलजीत सिंह गैदू कनाडा, खालसा सेवा सोसायटी के अध्यक्ष परमजोत सिंह, कुलदीप कलसी मुख्य सलाहकार, शुभम वर्मा, डा. सुभाष उप्पल चेयरमैन दून वैली स्कूल, मलकीत सिंह पटवारी, डा. अनिलजीत कंबोज, रंजीत सिंह जीता शाह मेलक, समाजसेवी अंग्रेज सिंह धुन्ना मोगा, पवन कुमार मोगा, सचिव गुलबाग सिंह बाकरवाला, स्व. प्रीतम सिंह गिल पूर्व सरपंच के परिवार, नंबरदार गुरदीप सिंह गांव गुराली, मा. गुरबिन्द्र सिंह तोतेवाल, सरपंच सुखजिन्द्र सिंह भैणी, जरनैल सिंह मोगा, मा. गुरबिन्द्र सिंह तोतेवाला आदि परिवारों ने हर साल की तरह विशेष तौर पर सहयोग दिया। सहयोगियों को हरदयाल सिंह गिल, बलवीर सिंह उप्पल, परगट सिंह भुल्लर, दविन्द्र अकालियांवाला, लखविन्द्र सिंह गिल, जज सिंह गिल, रविन्द्र गिल, सरपंच अर्शदीप सिंह, नंबरदार बलविन्द्र सिंह, नंबरदार मुख्तियार सिंह,पूर्व सरपंच दर्शन सिंह, गुरमेज सिंह संघेड़ा, मनप्रीत सिंह गोलू, दर्शन सिंह संघेड़ा आदि ने सम्मानित किया।

इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिट्टू बीजापुर, स्वर्ण सिंह गिल उपाध्यक्ष नगर कौंसिल, जगमोहन सिंह गिल, सॢकल अध्यक्ष गुरदेव सिंह भोला, जोगिन्द्र सिंह संधू, पप्पू काहनेवाला, हरजिन्द्र सिंह फौजी, हरदयाल सिंह वस्ती, सोना उप्पल, साहिब सिंह लैंडलार्ड, सरपंच महेन्द्र सिंह फतेहगढ़, जसवंत सिंह भिंडर, हरजिन्द्र सिंह माछीवाल, बलविन्द्र सिंह ए.एस.आई., महेन्द्र सिंह सरपंच, पिपल राजांवाला, जसप्रताप राजांवाला, विजय ग्रोवर दवाइयां वाला, सरपंच दलेर खम्भे, यादविन्द्र सिंह राजांवाला, गुरजीत सिंह आदि भी उपस्थित थे। जरूरतमंद परिवारों को घरेलू सामान भी भेंट किया गया। समागम में पहुंचने पर पद्मश्री विजय चोपड़ा जी का दविन्द्र सिंह अकालियांवाला तथा कुलदीप भुल्लर द्वारा स्वागत किया गया।

Anjna