2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 2 की मृत्यु, 2 घायल

punjabkesari.in Saturday, Sep 22, 2018 - 03:18 PM (IST)

फाजिल्का(लीलाधर): फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर स्थित मंडी लाधूका के निकट हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवाओं की मृत्यु हो गई और दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राज कृष्ण अपने मजदूर साथी भगत राम के साथ गांव नूरसमंद से टायलें लेने के लिए गांव भंबा वट्टू के भ_े की ओर जा रहे थे कि मंडी लाधूका के पैट्रोल पंप के निकट फाजिल्का की ओर से आ रहे प्याज से भरे ट्राला नंबर पीबी-05एबी-0797 ने ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण राज कृष्ण की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 

इसके अतिरिक्त गत रात्रि हुई सड़क दुर्घटनाओं में गांव लाधूका वासी खजान चंद (40) सुपुत्र देस राज अपने साथी मंगल सिंह के साथ अपने खेत से वापिस आ रहा था तो नई अनाज मंडी के गेट के निकट गांव लाधूका के लिंक मार्ग पर उसका मोटरसाइकिल गांव लाधूका से वापिस आ रही मिलक वैन के साथ टकरा गया। जिस कारण खजान चंद की मृत्यु हो गई और मंगल सिंह को गंभीर चोटें आई। सड़क दुर्घटनाओं में दोनों मृतकों का आज फाजिल्का के सिविल अस्पताल में पोस्ट मार्टम किया गया। 
 

Vaneet