इंटरनैशनल बॉर्डर पर 20.40 करोड़ की हैरोइन बरामद

punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 09:42 AM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा, कुमार, मनदीप): सीमा सुरक्षा बल ने अंतर्राष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा पर करीब 20 करोड़ 40 लाख रुपए की 4 किलो हैरोइन बरामद की है। बी.एस.एफ. अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के मौसम में बॉर्डर पर जवानों को विशेष एहतियात बरतने के आदेश दिए हैं।

इसी क्रम में बॉर्डर के विभिन्न सैक्टरों में सीमा पार से तस्करों द्वारा फैंके गए 6 पैकेट बरामद किए गए हैं जिनमें हैरोइन थी। बरामद हैरोइन का वजन 4.080 किलोग्राम है। उन्होंने बताया कि बरामद हैरोइन की कीमत इंटरनैशनल मार्कीट में करीब 20 करोड़ 40 लाख रुपए आंकी जा रही है।

Vatika