फाजिल्का में एक ही परिवार के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 12:22 PM (IST)

जलालाबाद(सेतिया): फाजिल्का जिले से भेजे गए नमूनों में से मंगलवार को फाजिल्का के बीकानेर रोड के रहने वाले एक परिवार के 3 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्र मोहन कटारिया द्वारा दी गई। कोरोना पॉजिटिव आने वाली महिला की आयु 53 और व्यक्तियों की 24,31 वर्ष है जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। पॉजिटिव आए तीनों मरीजों को जलालाबाद आइसोलेशन केंद्र भेजा गया है।

Vaneet