मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को 5 साल की सजा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 08:30 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार):जिला व सैशन जज फिरोजपुर एस.के. अग्रवाल ने एक 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को अलग-अलग धाराओं के तहत 3 और 5 साल कैद व 5000 जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि जमा न करवाने पर आरोपी को 5 माह की सजा अतिरिक्त काटनी होगी। 

 जानकारी के अनुसार थाना लाखोके बहराम की पुलिस ने आई.पी.सी. की अलग-अलग धाराओं व पास्को एक्ट के तहत एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र अनूप सिंह वासी गांव कड़मा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया था। इस मुकद्दमे में सोमवार को जिला व सैशन जज फिरोजपुर ने आरोपी को कैद की सजा सुनाई है।  

swetha