पंजाब को पहले BJP-अकाली ने लूटा, अब कांग्रेस भी नहीं निभा रही जनता से किए वायदे : AAP

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2020 - 03:38 PM (IST)

जलालाबाद (बजाज): गांव स्तर पर आम आदमी पार्टी (आप) के वर्करों के साथ तालमेल करने के लिए शुरू की संपर्क  मुहिम के अंतर्गत आज फिर आम आदमी पार्टी जलालाबाद के हलका इंचार्ज महेन्द्र सिंह कचूरा ने जलालाबाद के गांवों का दौरा किया। हलके के गांव तारेवाला, तम्बूवाला, लाल थेड़, तेलूपुरा, चक्क जानीसर, जानीसर, लधूवाला उताड़ में पार्टी के वर्करों और गांवों के आम लोगों के साथ बैठकें कर उनकी मुश्किलें भी सुनी गईं। 

इस मौके पर कचूरा ने कहा कि पहले 10 साल अकाली-भाजपा गठजोड़ ने लोगों को सिर्फ पीटा और लूटा, अब राज्य की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनावों में जनता के साथ जो वायदे किए थे उन्हें  3 साल का शासनकाल बीत जाने के बावजूद भी अभी तक पूरा नहीं किया है, साथ ही अपने अधिकार मांगने वालों पर भी अत्याचार किए जा रहे हैं। इसके कारण अब राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं और साल 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर लोगों के मसले पहल के आधार पर हल किए जाएंगे। 

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ब्लाक जलालाबाद शहरी प्रधान राजू सरकार, ब्लाक देहाती प्रधान सुरजन सिंह जे.ई., ब्लाक अरनीवाला के प्रधान दिलबाग सिंह घडिय़ाना, नरेश घुबाया, डा. सुरिन्द्र सिंह कचूरा जिला प्रधान एस.सी. विंग, सर्बजीत सिंह सबाजके, गुरमीत सिंह बाघेवाला, रणजीत सिंह पिंकी, केवल कृष्ण कम्बोज, सुभाष कम्बोज के अलावा विभिन्न गांवों से ‘आप’ के वालंटियरों ने शिरकत की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News