शिअद सर्कल अबोहर की कार्यकारिणी घोषित

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 04:29 PM (IST)

अबोहर(भारद्वाज): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के आदेशानुसार पार्टी के शहरी जिला प्रधान अशोक अनेजा, जिला को-आर्डिनेटर सतिंद्र पाल सिंह एवं पूर्व सर्किल प्रधान अशोक आहूजा से विचार-विमर्श के बाद सॢकल प्रधान सुरेश सतीजा ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इस मौके पर हरचरण सिंह पप्पू, सीनियर उप-प्रधान वरिन्द्र ग्रोवर, जनरल सैक्रेटरी अश्विनी झूथरा, जिला उप-प्रधान डा. अश्विनी वाट्स एवं सीनियर अकाली नेता रोहित झांब विशेष तौर पर उपस्थित थे। 

कार्यकारिणी में पार्षद बलवंत सिंह, राजेश गुप्ता, पार्षद कुलवंत सिंह तथा अमरीक सिंह परुथी को सीनियर उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बलविंद्र सिंह खालसा, शैलेन्द्र सेतिया, रति राम, डा. प्रीत तथा अशोक वर्मा को उपाध्यक्ष, अजीत सिंह रिंकू तथा हरपाल सिंह संधू को सैक्रेटरी जनरल, रंजीत सिंह पंजपीर को जनरल सैक्रेटरी तथा अजीत सिंह व रमन बत्तरा को सचिव और जिंद्रपाल सिंह को कैशियर बनाया गया है। 

इसके अलावा अवतार सिंह, तेजा सिंह, सीता राम, रमेश कुमार, राज कुमार, गुरनाम सिंह, विंकल गोयल बंटी, मंदर सिंह, माम चंद, रवि जसूजा, चानन सिंह, बलविंद्र सिंह ढिल्लों, पिं्रसीपल जग्गा सिंह, हनी पोपली, बाबा प्रीतम सिंह राठौर, बलविंद्र कुमार, काला मोंगा, दीपी फुटेला तथा अनिल कुमार को कार्यकारी सदस्यों में शामिल किया गया है।  सतीजा ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए शीघ्र ही वार्ड स्तरीय बैठकें शुरू की जाएंगी।   

Vatika