हैड कांस्टेबल महल सिंह की सड़क हादसे में मौत

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 12:13 PM (IST)

जलालाबाद(बंटी, बजाज, सेतिया): हैड कांस्टेबल महल सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी बग्घेके हिठाड़ की सड़क हादसे में मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर राजनेता, समाज सेवी व रिश्तेदार दुख का इजहार करने पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ किया गया।

इस मौके डी.एस.पी. अमरजीत सिंह सिद्धू, एस.एच.ओ. सदर प्रमिला रानी और एस.एच.ओ. थाना सिटी भोला सिंह के अलावा सरकारी कर्मचारी मौजूद थे। उनके बेटे जतिन्दर सिंह ने बताया कि उसके पिता जलालाबाद थाना सदर में बतौर हैड कांस्टेबल सेवाएं दे रहे थे।

गत दिवस जब वह अपनी ड्यूटी निभाकर वापस शाम के समय घर लौट रहे थे तो गांव सुखेरा बोदला के नजदीक वह सड़क पर लड़ते कु छ आवारा पशुओं से टकरा गए जिसके उपरांत उनको इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Vatika