ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में महिला व बच्चे की मौत, 1 घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 12, 2018 - 10:38 AM (IST)

फाजिल्का(नागपाल, लीलाधर): फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर स्थित उपमंडल के गांव झुग्गे लाल सिंह वाला के निकट आज प्रात: ट्रक-ट्राले व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक महिला व बच्चे की मृत्यु हो गई, जबकि एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया। 


स्थानीय सिविल अस्पताल में मृतक महिला वीना रानी (20) वासी गांव झुग्गे लाल सिंह तहसील फाजिल्का के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वीना रानी का विवाह लगभग एक वर्ष पहले फाजिल्का के निकटवर्ती ढानी खरास वाली में हुआ था। लगभग 3 महीनों से वह अपने मायके परिवार के पास गांव झुग्गे लाल सिंह वाला में रह रही थी। उसने बताया कि लड़की का नाना निशान सिंह (60) फाजिल्का उपमंडल के गांव कंधावाला हाजर खां में रहता है जो उनको मिलने के लिए गांव आया हुआ था।

प्रात: लगभग 10.30 बजे वीना रानी अपने नाना निशान सिंह व अपने रिश्ते के भांजे लक्षदीप (4) वासी गांव हजारा राम सिंह जो उनको मिलने के लिए आया हुआ था, के साथ निकटवर्ती मंडी लाधूका के बस स्टैंड से सामान लेकर वापस आ रहे थे तो गांव झुग्गे लाल सिंह के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्राले के साथ उनकी टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल के पीछे बैठी वीना रानी व उसका भांजा लक्षदीप ट्राले के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।  

Punjab Kesari