चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रैस की चपेट में आया व्यक्ति, मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 11:29 AM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा): वीरवार रात चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रैस ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जी.आर.पी. के ए.एस.आई. वीर चंद ने बताया कि मृतक की पहचान गुरमेल सिंह (28) के रूप में हुई है।

ट्रेन नंबर 14613 वीरवार रात करीब 10 बजे सुल्हानी स्टेशन को क्रॉस कर फिरोजपुर की ओर जा रही थी तो उक्त व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। ए.एस.आई. ने बताया कि मृतक पेशे से ट्रक चालक था। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
 

Vatika