रैली से आ रहे 3 पुलिस कर्मचारियों की कार नहर में गिरी, बाल-बाल बचे

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 10:39 AM (IST)

 फिरोजपुर (कुमार, शैरी, परमजीत): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान कल्याण रैली में ड्यूटी देने गए पुलिस कर्मचारी मलोट से फिरोजपुर लौटते समय बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी कार मोमारा गांव के नजदीक हादसाग्रस्त होकर नहर की खाई में जा गिरी। 

जानकारी देते हुए फिरोजपुर के युवक एन.जी.ओ. मनदीप सिंह ने बताया कि जब ये पुलिस कर्मचारी, जिनमें 1 ए.एस.आई और 2 महिला पुलिस कांस्टेबल थे, कार पर मलोट से फिरोजपुर आ रहे थे तो सादिक के पास गांव मोमारा के नजदीक उनकी कार हादसाग्रस्त होकर नहर की खाई में जा गिरी और वे बाल-बाल बच गए। पुलिस कर्मचारियों ने जल्दी से कार की खिडि़कयां खोलीं और खाई में से सुरक्षित बाहर निकल आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये तीनों पुलिस कर्मचारी फिरोजपुर के रहने वाले हैं और थाना कुलगढ़ी में तैनात हैं, जिनकी ड्यूटी पुलिस अधिकारियों द्वारा किसान कल्याण रैली में लगाई गई थी। 

Vatika