महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 03:09 PM (IST)

अबोहर(भारद्वाज): महिला को घर में अकेली देख उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी जगदीश कुमार पुत्र श्योपत राम वासी खुब्बन को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आज आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने एक महिला के बयान के आधार पर 13.08.2019 को धारा 376 तहत जगदीश कुमार वासी श्योपत राम के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया था। महिला ने अपने बयान में बताया था कि वह 12 अगस्त को घर में कपड़े धो रही थी कि इतने में उनके घर जगदीश कुमार आया जो उसकी बाजू पकड़कर कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब शोर मचाया तो उसके रिश्तेदार मौके पर आए और जगदीश कुमार को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। महिला सब-इंस्पैक्टर ने महिला के बयान लिए थे और सिविल अस्पताल में दाखिल करवाकर मैडीकल करवाया था। 

Vatika