विवाह का झांसा दे घर में आया मंगेतर, बंद कमरे में किया rape

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 05:33 PM (IST)

फाजिल्का (नागपाल): थाना सिटी पुलिस ने विवाह का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने सबंधी व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि जसवीर सिंह वासी आनंदपुर मोहल्ला ने 31 जनवरी 2021 को विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरे मामले में थाना सदर पुलिस फाजिल्का ने नजदीकी गांव में एक महिला के साथ बलात्कार करने सबंधी एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी मंगनी जुलाई 2020 में मखू जिला फिरोजपुर निवासी के साथ हुई थी। कुछ समय बाद ही लड़के वालों ने मंगनी तोड़ दी तो उन्होंने दरख्वास्त लगाई तो 30 जनवरी को उनका राजीनामा हो गया। उक्त महिला ने बताया कि उसका मंगेतर उसी दिन उनके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अब जांच पड़ताल के बाद उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Content Writer

Tania pathak