ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Feb 12, 2019 - 10:59 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन डिवीजन फिरोजपुर के ग्रामीण डाक सेवकों की तरफ से लखविन्द्र सिंह सर्जिकल सचिव पंजाब की अध्यक्षता में डिवीजन पोस्ट आफिस फिरोजपुर में अनिश्चित समय के लिए भूख हड़ताल शुरू की गई है। 

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि यह भूख हड़ताल यूनियन के डिवीजन सचिव सुरिन्द्र्र सिंह हिम्मतपुरा को परेशान करने के विरोध में की गई है। उन्होंने बताया कि सुरिन्द्र सिंह हिम्मतपुरा ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन के सदस्य हैं और पिछले करीब 13 महीनों से मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं, जिसके चलते सीनियर अधिकारियों की तरफ से उन पर झूठे इल्जाम लगाए जा रहे हैं और उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

इसके अलावा उन पर लगातार चार्जशीट लगाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सुरिन्द्र्र सिंह हिम्मतपुरा को परेशान करना बंद किया जाए और उन्हें क्लीन चिट दी जाए, नहीं तो कर्मचारी आने वाले समय में इस भूख हड़ताल को मरणव्रत में तबदील करेंगे।

Vatika