हैरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 11:23 AM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा): थाना आरिफके के एस.आई. मेहताब सिंह ने बस्ती किशन सिंह वाली में एक आरोपी को हैरोइन सहित पकड़ा है। एस.आई. ने बताया कि उनकी अगवाई में टीम गशत पर थी तो बस्ती किशन सिंह वाली के पंचायत घर के समीप एक संदिग्ध बाइक स्वार ने पुलिस को देख रास्ता बदलने की कोशिश की। उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो उससे 25 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सतनाम सिंह सत्ता गांव कमाला मिड्ढू के रूप में हुई है और उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट का पर्चा दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal