Love Marriage करने की रंजिश में लड़की के परिजनों ने लड़के के मामा को पीटा

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 01:03 PM (IST)

फिरोजपुरः लड़की की लव मैरिज से परेशान उसके घर वालों ने लड़के के मामा के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामला गांव अलीके का है। पुलिस क दिए बयानों में पीड़ित लछमन सिंह ने बताया कि वह अपने मवेशियों वाली हवेली में काम कर रहा था तो रेशम सिंह, बोहड़ सिंह, मलकीत सिंह एवं उनके तीन अज्ञात साथी वहां आ गए और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे बुरी तरह घायल कर दिया। 

हैड कांस्टेबल परमजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि लछमन सिंह के भांजे मंगल सिंह गांव की लड़की के साथ लव मैरीज कर ली, इसी रंजिश के चलते लड़की के घर वालों द्वारा लछमन सिंह की पिटाई की गई है। पुलिस ने पर्चा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News