भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा का धरना 12वें दिन भी जारी

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2020 - 03:46 PM (IST)

जलालाबाद (हरीश सेतिया): भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा जिला फाजिल्का में उपाध्यक्ष सतपाल सिंह भोडीपुर की अगुवाई में जलालाबाद-फिरोजपुर रोड पर माहमूजोईया टोल प्लाजा, जलालाबाद में रिलायंस पंप और जलालाबाद से फाजिल्का रोड पर थेल कलंदर टोल प्लाजा पर चल रहा पक्का मोर्चा 12वें दिन में शामिल हो गया। लगभग डेज दर्जन गांवों में किसान, महिलाएं, पुरषा व बच्चे बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे हैं। सहयोगी संगठनों के नेता व वर्कर भी इस धरने में शामिल हुए। 

वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की मोदी हकूमत द्वारा जो कृषि संशोधन कानून लाए गए हैं, उनके कारण किसान कृषि क्षेत्र से बाहर होने से बेरोजगार हो जाएंगे। छोटे कारोबारियों के काम पर भी बुरा असर पड़ेगा। इन बिलों खिलाफ सिर्फ किसानों की ही लड़ाई नहीं बनती बल्कि मजदूर, कर्मचारी व छोटे कारोबारियों की भी लड़ाई बनती है इसलिए सभी को एकजुट होकर धरनों में भाग लेना चाहिए। किसानों का संघर्ष कानूनों को रद्द करवाने तक जारी रहेगा। इस संघर्ष को अनिश्चतकालीन समय के लिए कामयाबी से चलाने के लिए यूनियन के नेताओं द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को लामबंद किया जा रहा है और मीडिया द्वारा अपील की जा रही है ताकि धान की कटाई का संघर्ष के इकट्ठ पर कोई असर न हो। लोग भी इसका भरपूर समर्थन दे रहे हैं तथा हर वर्ग के लोग मोदी सरकार की नीतियों खिलाफ डट गए हैं। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह मन्नेवाला, ब्लाकाध्यक्ष हरमीत सिंह ढाबां, पिप्पल सिंह घागां, शेर सिंह चक्क सैदोके, सावन सिंह ढाबां, पाला बाई जीवा अराई, बलदेव बटी, भुरान भट्टी, पूर्ण सिंह तंबूवाला, गुरजीत सिंह रत्ता खेड़ा, जसवंत सिंह रत्ता खेड़ा, परमजीत सिंह घागां कलां, जोगा सिंह भोडीपुर, बिशंबर सिंह बिल्लीमार, शिंगारा सिंह सरपंच ढाबां, मक्खन सिंह ढाबां आदि वक्ताओं ने संबोधन किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News