तीसरी बार भी अकाली-भाजपा गठजोड़ के पक्ष में फतवा देंगे लोग: बीबी जागीर कौर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2019 - 04:37 PM (IST)

मक्खू (अकालियांवाला): विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने चुनाव दौरान किसानों का कर्जामाफी, नशों का खातमा तथा हर घर में एक सरकारी नौकरी देने जैसे बड़े-बड़े वायदे करके सत्ता प्राप्त की, लेकिन वायदा एक भी पूरा नहीं किया। यह विचार पूर्व विधायक जत्थेदार हरी सिंह जीरा की अगुवाई में गांवों में जनसमूह को संबोधन करते बीबी जागीर कौर वह उम्मीदवार हलका खडूर साहिब अकाली-भाजपा गठजोड़ ने सांझे किए। 

उन्होंने कहा कि हलके के लोग तीसरी बार भी अकाली-भाजपा गठजोड़ को फतवा देकर सेवा करने का अवसर देंगे। इस मौके कारज सिंह आहलां सर्कल अध्यक्ष, बख्शीश सिंह मस्तेवाला, सिमरनजीत सिंह मक्खू उपाध्यक्ष, जुगराज सिंह पीर मुहम्मद अध्यक्ष, संदीप सचदेवा अध्यक्ष, सिमरनजीत सिंह घुद्दूवाला पूर्व सरपंच, सुखमंदर सिंह लैहरा, ज्यौण सिंह लल्ले मैंबर कोर कमेटी, सर्बजीत सिंह बूह तथा शिव सागर मक्खू आदि हाजिर थे।

Mohit