सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने लिया झूठ का सहाराःमजीठिया

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 03:51 PM (IST)

जलालाबाद(सेतिया,बंटी):फिरोजपुर में जीत का झंडा बुलंद करने के लिए पूरा बादल परिवार यहां डेरा डाल देगा। उक्त शब्द यूथ अकाली दल के संरक्षक बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने हरकृष्ण गार्डन में रखी गई यूथ अकाली दल की रैली को संबोधित करते कहे। 
 
रैली को संबोधित करते हुए मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के लिए झूठ का सहारा लिया है। जनता इसका जवाब लोकसभा चुनाव में जरूर देगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पंजाब में बिजली सबसे महंगी है।आम लोगों को हजारों रुपए के बिल भरने पड रहे हैं।  इसके अतिरिक्त टैक्सों के बोझ ने आम जनता की कमर तोडकर रख दी है।

कांग्रेस पार्टी ने लोगों को स्मार्ट फोन, घर घर नौकरियां, अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं व अन्य दाल आटा योजना के साथ-साथ अन्य सुविधाएं देने की बात कही थी। पर सत्ता में आने के बाद शायद सरकार यह सुविधाएं देना भूल गई है। मजीठिया ने सुनील कुमार जाखड को चैलेंज देते कहा कि यदि उनके फिरोजपुर जिले में काम अच्छे होते तो वह इसे छोड़कर कभी न जाते। मनप्रीत सिंह बादल को नकली बादल कहते उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा राज्य की जनता पर 1200 करोड रुपए का अधिक बोझ डाला जा रहा है। मजीठिया ने कहा कि जलालाबाद अंदर यदि पिछले समय की कारगुजारी की बात की जाए तो कोई भी ऐसी पार्टी का लीडर नहीं जिसने सुखबीर सिह बादल के मुकाबले विकास करवाया हो।  

swetha