रक्तदान शिविर लगाया

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 11:53 AM (IST)

जलालाबाद(बंटी,संधू):सरकारी अस्पताल में मंगलवार को समाजसेवीं संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कैंप का उद्घाटन एस.डी.एम. पिरथी सिंह और डी.एस.पी. अमरजीत सिंह सिद्धू ने किया। इस मौके पर एस.एम.ओ. अमिता चौधरी, हरीश सेतिया, एस.एच.ओ. भोला सिंह, जरनैल सिंह मुखीजा अध्यक्ष आढ़तिया यूनियन,  उप चेयरमैन एंटी करप्शन ब्यूरो अशोक कंबोज, ब्लाक अध्यक्ष बुद्धिजीवी सेल नरिन्दर सिंह नन्नू कुक्कड़, डा. बिमल खन्ना आदि उपस्थित थे। कैंप दौरान 22 नौजवानों ने रक्तदान किया।  इस मौके पर एस.डी.एम. पिरथी सिंह ने कहा कि रक्तदान एक महादान है।उन्होंने कहा कि करीब 3 वर्ष पहले हादसे का शिकार हुए जानम सेतिया ने जन्मदिन पर इच्छा जाहिर की थी कि वह रक्तदान करना चाहता है। उसके माता-पिता  की तरफ से  उसके जन्म दिन पर सिविल अस्पताल में रक्तदान कैंप लगा कर अच्छा प्रयास किया गया है। 

swetha