सीमा सुरक्षा बल के कमांडैंट ने जवानों के खाने का निरीक्षण किया

punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 12:26 PM (IST)

फाजिल्का(लीलाधर): सीमा सुरक्षा बल के जवानों के भोजन का समय-समय पर सीमा सुरक्षा बल के उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है। 

फाजिल्का के रामपुरा स्थित सीमा सुरक्षा बल की 96वें बटालियन के कमांडैंट नरेश कुमार ने अकस्मात सीमा सुरक्षा बल के रसोई घर में जाकर जवानों के लिए तैयार किए गए भोजन का निरीक्षण किया। नरेश कुमार ने बताया कि भोजन स्वादिष्ट व स्वास्थ्य वृद्धक पाया गया। 

Vatika