फिरोजपुरः कर्ज से परेशान किसान ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Tuesday, Oct 30, 2018 - 05:17 PM (IST)

फिरोजपुर (सनी): फिरोजपुर में एक किसान द्वारा कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सरवन सिंह (40) के रूप में हुई है, जो फिरोजपुर के गांव हाजी वाला का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार मृतक किसान के ऊपर बैंक और आढ़तियों का करीब 20 लाख रुपए तक का कर्ज़ था, जिस कारण उसने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच जारी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News