फाजिल्का में एक और कोरोना पॉजीटिव केस आया सामने

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 03:53 PM (IST)

जलालाबाद (बंटी दहूजा): जिला फाजिल्का में 1 महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव प्राप्त हुई है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते सिविल सर्जन फाजिल्का डा. चंद्र मोहन कटारिया ने बताया कि पॉजीटिव आने वाली महिला की उम्र करीब 65 साल है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली से लौटी महिला के 4 जून को सैंपल लिया गया था, और आज प्राप्त हुई रिपोर्ट अनुसार महिला को कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि अब जिले में 4 कोरोना एक्टिव केस हो गए हैं। महिला को सिविल अस्पताल जलालाबाद आयसोलेशन सैंटर में शिफ्ट कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लाजिमी डाल कर रखा जाए और एक दूसरे से 6 फुट की दूरी बनानी यकीनी बनाई जाए। इस के अलावा बच्चों व बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य विभाग को सहयोग करने की अपील की।

Mohit