क्लब ने किया अज्ञात व्यक्ति के शव का दाह संस्कार

punjabkesari.in Saturday, Sep 15, 2018 - 12:50 PM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा): फिरोजपुर वैल्फेयर क्लब ने थाना लक्खोके बहराम पुलिस द्वारा सौंपे गए अज्ञात व्यक्ति के शव का दाह संस्कार करवाया। क्लब के अध्यक्ष प्रवीण मल्होत्रा ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए अज्ञात व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने 3 दिनों तक शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा, लेकिन उसका कोई वारिस न मिलने के चलते पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के बाद क्लब के हवाले कर दिया। दाह संस्कार की सेवा में पवन शर्मा, बलराज ग्रोवर, रमनदीप सन्नी, विजय बजाज, जसपिंद्र सोनू ने तन-मन-धन से सहयोग दिया। 

Vatika