रामसरा माइनर से मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 02:38 PM (IST)

अबोहर: गांव वरियामखेड़ा के निकट रामसरा माइनर में एक अज्ञात व्यक्ति का गला-सड़ा शव बरामद हुआ जिसे पुलिस व नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादारों ने पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार आज गांव वरियामखेड़ा के निकट रामसरा माइनर में एक अज्ञात व्यक्ति की गली-सड़ी हुई लाश मिली। सूचना मिलते ही समिति के सेवादार रवि कुमार व जगदेव बराड़ घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से शव बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक ने मिट्टी रंग का कुर्ता पहना हुआ है जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष लग रही है। समिति के सेवादारों ने लोगों से अपील की कि जिसे भी मृतक बारे कोई जानकारी मिले तो नर सेवा नारायण सेवा समिति व पुलिस को सूचित किया जाए।

Vatika