नहर से अज्ञात महिला का शव मिला

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 06:29 PM (IST)

अबोहर(रहेजा): गांव जंडवाला व भंगरखेड़ा के निकट से गुजरती मलूकपुरा माईनर में आज एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने समाज सेवी संस्था नरसेवा नारायण सेवा समिति की मदद से पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

समिति प्रधान राजू चराया ने बताया कि आज दोपहर उन्हें उक्त नहर में महिला का शव तैरने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत संस्था सदस्यों अजय शाक्य व चरणजीत शाक्य को भेजा। कल्लरखेड़ा चौंकी इंचार्ज लेखराज की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला। राजू चराया के अनुसार महिला का शव आज का ही लग रहा है। राजू चराया ने बताया कि मृतक महिला की आयु करीब 65 वर्ष है और उसने स्लवार सूट डाला है।

 

Vaneet