घर पर कब्जा करने की नीयत से आग लगाई

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 02:14 PM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा, परमजीत): घर पर कब्जा जमाने की नीयत से आग लगाने वाले चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। ए.एस.आई. बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि गांव मिरजेके निवासी केवल सिंह ने शिकायत देकर आरोप लगाए कि उसके घर पर कब्जा करने की नीयत से गुरमेज राम, सरबजीत कौर, सुखचैन राम और कुलदीप राम ने पहले उसके घर पर तूड़ी रखी। इसके बाद आरोपियों ने उसके घर में आग लगा दी, जिससे छत गिर गई और सामान जलकर राख हो गया। 

swetha