गली के विवाद को लेकर नौजवान की हत्या, लोगों ने लगाया थाने के बाहर धरना

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 12:33 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): गली के विवाद को लेकर हुए झगड़े में करीब 30 वर्षीय सूरत सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव कटोरा की हत्या कर दी गई। हत्यारों को पकडऩे की मांग को लेकर और समय पर सूचना देने के बावजूद पुलिस के घटनास्थल पर न पहुंचने का आरोप लगाते हुए गांव वासियों ने पुलिस थाना आरिफके के सामने सड़क पर धरना लगा दिया। 

लोगों ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर भी फोन किया गया था। अगर पुलिस समय पर पहुंच जाती तो सूरत सिंह का कत्ल नहीं होना था। सूरत सिंह के सिर पर हमलावरों ने प्रहार किया, जिसे तुरंत फिरोजपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर शहर में लाया गया है। गौर रहे कि मृतक सूरत सिंह की 3 बेटियां और एक बेटा है। 

थाना आरिफके के एस.एच.ओ. मोहित धवन ने बताया कि पुलिस को जैसे ही इस झगड़े की सूचना मिली उसी समय पुलिस वहां पहुंच गई और पुलिस ने मुद्दई पार्टी की तरफ से नामजद किए गए सभी 4 व्यक्तियों को पकड़ लिया था। एस.एच.ओ. मोहित धवन ने कहा कि पीड़ित पक्ष यह मांग कर रहा था कि आरोपी परिवार की महिलाओं को भी गिरफ्तार करो और पुलिस उन्हें अपने बयान कलमबंद करवाने के लिए कह रही थी और पुलिस का मानना था कि अपने बयानों में मुद्दई पार्टी जिनका नाम लिखवाएगी उन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा कि जहां झगड़ा हुआ था, वह रेलवे लाइनों वाला एरिया जी.आर.पी.एफ. के अधिकार क्षेत्र में आता है और इस हत्या संबंधी जी.आर.पी.एफ. कार्रवाई कर रही है। 

swetha