दहेज के लिए परेशान करने वाले आरोपी पति पर पर्चा दर्ज

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 01:40 PM (IST)

फिरोजपुर(मनदीप, कुमार): थाना वूमैन सैल पुलिस ने पत्नी को दहेज के लिए परेशान करने वाले आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बाबत विवाहिता ने पुलिस के स्पैशल विंग को 19 सितम्बर 2017 को शिकायत की थी। 

पुलिस को नीना कटारिया उर्फ मोना पुत्री ओम प्रकाश निवासी गली सूरजन मल नजदीक कसूरी गेट ने बताया कि उसकी शादी विशाल कटारिया के साथ  2009 को हुई थी और उसकी 2 बेटियां भी हैं। उसका पति उसे हमेशा दहेज लाने के लिए परेशान करता रहता था और  उसके साथ मारपीट भी करता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पर्चा दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई जारी है। 

swetha