नशा तस्कर को पकडऩे आई पुलिस पर हमला, 2 कर्मी घायल

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 12:31 PM (IST)

अबोहर (भारद्वाज): एक नशा तस्कर को पकडऩे गई पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने हमला कर दिया जिसके चलते 2 पुलिस कर्मचारी जख्मी हो गए। जो सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। गौरव बजाज पुत्र विजय कुमार वासी बड़ी पौड़ी गली नं. 0 अबोहर, को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत को खारिज कर गौरव बजाज को गिरफ्तार करने के आदेश जारी कर दिए थे। 

उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कल्लरखेड़ा बलवीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ उसे गिरफ्तार करने पहुंचे तो गौरव बजाज व उसके साथियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद गौरव बजाज को काबू करने में सफलता हासिल की, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया। 

नगर थाना 2 में पुलिस पर हमला करने के आरोप में गौरव बजाज व उसके साथी पर सुभाष चंद्र होमगार्ड के जवान के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया। 
एस.एस.पी. केतन बलिराम पाटिल, एस.पी. अबोहर विनोद चौधरी, डी.एस.पी. अबोहर राहुल भारद्वाज ने बताया कि गौरव की सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज हुई है, जिस मामले में खुईयांसरवर पुलिस इसे गिरफ्तार करने पहुंची थी।  

Vatika