नशे की ओवरडोज ने ली व्यक्ति की जान

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2020 - 03:21 PM (IST)

अबोहर (सुनील भारद्वाज): पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा, जिसके चलते गत दिवस निकटवर्ती गांव कंधवाला अमरकोट निवासी एक व्यक्ति की अधिक नशे के सेवन से मौत हो गई। थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए उसके परिजनों के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 38 वर्षीय पूर्ण सिंह पुत्र जंगीर सिंह वासी कंधवाला अमरकोट 2 लडकियों व 1 लडके का पिता था और मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। जंगीर सिंह ने बताया कि पूर्ण सिंह थोड़ा बहुत नशा करता था। गत रात्रि वह अधिक नशा करने के कारण बेसुध हालत में घर पर आया, जिसकी हालत कुछ देर बाद बिगडने लगी तो वे उसे सरकारी अस्पताल में लेकर आए, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। इधर थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतू सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सहायक सबइंस्पैक्टर राजविंदर सिंह इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।

Mohit