बेसहारा सांडों की लड़ाई में बुजुर्ग महिला घायल, कैमरे में कैद हुई घटना

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2020 - 10:11 AM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): लगातार आए दिन पंजाब में बेसहारा पशुओं के चलते कई बड़ी दुर्घटनाएं घट रही हैं और कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है, वहीं ये बेसहारा पशु किसानों की कई-कई एकड़ फसल को तबाह कर रहे हैं। 

आज फिरोजपुर शहर के मुल्तानी गेट के पास 2 सांडों की अचानक लड़ाई हो गई। इसके चलते एक सांड ने एक बुजुर्ग महिला जो बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए आई हुई थी को हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मालूम हो कि यह सारी घटना पास में लगे हुए सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। 

इस घटना में घायल महिला को आसपास के लोगों ने उठाकर बेहोशी की हालत में फिरोजपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बुजुर्ग महिला के पारिवारिक सदस्य मनीष ग्रोवर ने मांग की कि इन बेसहारा पशुओं की समस्या को हल करते हुए प्रशासन कोई बड़े कदम उठाए ताकि लोग इनसे सुरक्षित रह सकें। 
 

Vatika