शर्मनाकः पति ने गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा, हुआ गर्भपात

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2020 - 05:25 PM (IST)

अबोहर (सुनील): गांव बुर्जमुहार निवासी एक गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा बेरहमी से पीटा गया, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर कथित तौर पर उसका ढाई महीने का गर्भ गिराने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन पूजा कौर (25)  ने बताया कि कुछ साल पहले उसका विवाह रवि सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसके घर एक लड़की ने जन्म लिया अब फिर से वह ढाई महीने की गर्भवती थी। पूजा ने कथित दोष लगाया कि उसका पति अक्सर अपने मां-बाप के कहने पर उससे मारपीट करता है। गत दिवस उसके पति और ससुराल ने उसकी बेरहमी से पिटाई की जिससे उसका गर्भ गिर गया। इसकी सूचना उसने अपने परिवार वालों को दी, जिस पर उसके भाई ने उसे अस्पताल में दाख़िल करवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News