किसान ने सुसाइड नोट लिखकर लगाई नहर में छलांग, 3 के खिलाफ पर्चा दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jan 25, 2020 - 03:36 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): कर्ज के ऋण तले दबे किसान ने प्रताड़ना से तंग हो नहर में छलांग लगा दी। घटना गांव गुरदित्तीवाला की है। पुलिस को दिए बयानों में मृतक किसान कश्मीर सिंह के बेटे गुरबचन सिंह ने आरोप लगाए कि वह अपनी फसल आढ़तिए गुरां सिंह के पास बेचते थे, इस बार गुरां सिंह ने उसके पिता को फसल के पैसे देने से इन्कार कर दिया और कहा कि 17-18 लाख रूपए का ऋण उतारने के बाद ही फसल के पैसे देगा। 

उसके परेशान पिता ने गुरा सिंह की आढ़त पर फसल बेचनी बंद कर दी तो गुरा सिंह, उसके मुनीम हरजीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति राजा ने उसके पिता को यह कहकर डराना धमकाना शुरू कर दिया कि वह उसके खिलाफ पर्चा दर्ज करवाऐंगे। उनकी इसी प्रताड़ना से तंग हो उसके पिता ने शुक्रवार सायं गुरदित्तीवाला के समीप नहर में छलांग लगा दी। एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास कश्मीर सिंह के कपड़े, बाइक एवं सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट के आधार पर उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।

Mohit