यूनैस्को के क्रिएटिव सिटी नैटवर्क में शामिल हो सकता है फाजिल्का

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 11:48 AM (IST)

फाजिल्का(नागपाल): विश्व के विभिन्न शहरों की साहित्य, लोकधारा, पकवान, इमारतों की खूबियों को राष्ट्रीय स्तर पर उभारने संबंधी यूनैस्को द्वारा साल 2004 में शुरू किए गए यूनैस्को क्रिएटिव सिटी नैटवर्क (यू.सी.सी.एन.) प्रोजैक्ट में फाजिल्का को शुमार करवाने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डा. आर.पी. सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

मिनी सचिवालय में बैठक में डा. आर.पी. सिंह ने बताया कि यूनैस्को के इस प्रोजैक्ट तहत ऐसे शहर जो अपनी आर्थिकता, समाज, विरसे और वातावरण आदि के कारण अपनी अलग पहचान रखते है, को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कला व लोक कलाओं के पक्ष में फाजिल्का का लोकनाच झूमर, भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सरहद पर होती रिट्रीट सैरेमनी, फाजिल्का व अबोहर की पंजाबी जूती, तोशा, किन्नू, विरासती यादगर इमारतें रघुवर भवन, गोल कोठी व बंगला राष्ट्रीय स्तर पर लोगों के ध्यान का केन्द्र बनाने की समर्था रखते हैं। ए.डी.सी. ने बताया कि यूनैस्को की टीम को अगर फाजिल्का की चीजें अ‘छी लगती हैं तो फाजिल्का जिले का नाम राष्ट्रीय मैप पर नई खूबियों के रूप में जाना जाएगा और यहां पर्यटन की संभावनाएं और बढ़ जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News