फिरोजपुर केंद्रीय जेल में 3 बंद लिफाफों से 9 मोबाइल फोन बरामद

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 03:17 PM (IST)

फिरोजपुर (आनंद): केंद्रीय जेल फिरोजपुर में अज्ञात व्यक्ति की तरफ से 3 बंद लिफाफों में से 9 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जानकारी देते हुए थाना सीटी फिरोजपुर के ए एस आई जगीर सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल के सहायक सुपरडैंट सुखवंत सिंह की तरफ से भेजी गई लिखित शिकायत के आधार पर थाना फिरोजपुर शहर की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

ए एस आई जगीर सिंह ने बताया कि जेल आधिकारियों मुताबिक जेल के टावर नंबर 1 और 2 के बीच अज्ञात ने तीन बंद लिफाफे को फेंका। जेल अंदर ड्यूटी पर तैनात जेल मुलाजिमों की तरफ से उसे जब खोला गया तो उस में से 9 मोबाईल फोन 5 मोबाईल फोन सैमसंग कंपनी, 1लावा कंपनी, 1 नोकियें कंपनी, 1 टच्च स्करीन वीवो कंपनी और 1 टच्च सैमसंग के बरामद हुए। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से यह सारा समान कब्जे में लेते हुए कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस को चिट्ठी लिख कर भेजी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News