बहन की लव मैरिज से खफा भाइयों ने व्यक्ति से की मारपीट

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 04:39 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): बहन की लव मैरिज से खफा भाइयों ने अपने परिजनों एवं साथियों के साथ मिलकर व्यक्ति की मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। घटना सीमावर्ती गांव झुगे निहंगांवाले की है। 

थाना सदर पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित बलवीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे बाज सिंह ने गांव दुलचीके में एक लड़की के साथ लव मैरिज कर ली थी। इसी बात से खफा लड़की के भाइयों सुखा सिंह, लक्खा सिंह एवं उनके साथियों गुरप्रीत सिंह, दयालो बाई, खजान सिंह, आत्मा सिंह, रिंकू, सोनू, लाडी एवं 10-12 अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर में घुसकर सामान की तोड़फोड़ की। एएसआई जोगिन्द्र सिंह अनुसार बयानों के आधार पर सभी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News