लाखों रुपए की हैरोइन सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2019 - 03:49 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): पुलिस ने समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ जिला पुलिस प्रमुख संदीप गोयल के दिशा निर्देशानुसार चलाई मुहिम तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे लाखों रुपए की कीमत की 30 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिटी फिरोजपुर में मामला दर्ज किया है। 

जानकारी अनुसार थाना सिटी फिरोजपुर के सहायक इंस्पैक्टर सुखचैन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान सब्डी मंडी फिरोजपुर शहर के नजदीक की नाकाबंदी के दौरान शक होने पर आरोपी सैमूअल निवासी गुरु राम दास नगर फिरोजपुर को गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 30 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। मामले की जांच कर रहे सुखचैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

Mohit