मनी ट्रांस्फर करने के नाम पर 1.63 लाख की ठगी

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 03:21 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): मनी ट्रांस्फर करने के नाम पर 1.63 लाख रूपए ठगी मारने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है। एएसआई मुखतयार सिंह ने बताया कि राजेश कुमार ने जिला पुलिस को शिकायत दे बताया था कि उसके बेटे अविश नरूला को कैनेडा भेजने के समय अमनजोत सिंह और रोहित शर्मा निवासी जालंधर ने मनी ट्रांस्फर करने के नाम पर उससे एक लाख 63 हजार रूपए ले लिए। 

इसके बाद ना तो आरोपियों ने उसे पैसे लौटाए और ना ही मनी ट्रांस्फर कर उसके पुत्र के खाते में भेजी। एएसआई ने बताया कि शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News