ड्यूटी पर गया पंजाब पुलिस का सिपाही लापता

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 05:59 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): ड्यूटी पर गया का सिपाही सुरिन्द्र सिंह किन्हीं रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता सिपाही के हैड कांस्टेबल पिता सुखवंत सिंह ने एसएसपी को दी सूचना में बताया कि उनका बेटा थाना सदर फिरोजपुर में तैनात है और मंगलवार सुबह 8 बजे वह रक्खड़ी रोड स्थित घर से ड्यूटी के लिए रवाना हुआ। सुखवंत सिंह ने बताया कि ना तो उनका बेटा थाने डयूटी पर पहुँचा और ना ही घर लौट कर आया है। उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों एवं संबंधियों और सुरिन्द्र के दोस्तों से पूछताछ की लेकिन उनके बेटे का कोई पता नहीं चला।

Mohit