फिरोजुपर में हाई अलर्ट के चलते पुलिस, BSF व सेना ने बढ़ाई सुरक्षा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 01:39 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार, मनदीप): अमृतसर के राजा सांसी एरिया में संत निरंकारी सत्संग घर में आतंकियों की तरफ से किए गए बम विस्फोट के बाद जिले में पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। 

पुलिस की तरफ से फिरोजपुर शहर में जहां-जहां आर.एस.एस. की क्लासें लगती हैं, वहीं एस.एच.ओ. पुष्पिन्द्र पाल के नेतृत्व में प्रात: व शाम के समय पुलिस पाॢटयां तैनात होती हैं। आई.जी. फिरोजपुर रेंज मुखविन्द्र सिंह छीना और एस.एस.पी. फिरोजपुर प्रीतम सिंह खुद सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते रहे हैं और धार्मिक स्थानों पर जाकर प्रबंधकों से मिलकर की गई सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल करने के साथ-साथ उन्हें जरूरी हिदायतें दे रहे हैं और पुलिस की तरफ से उन्हें विश्वास दिलाया जा रहा है कि पंजाब पुलिस हर समय उनके साथ है और आवश्यकता पडऩे पर तुरंत पुलिस फोर्स उनके पास होगी। 

फिरोजपुर भारत-पाक बार्डर पर बसा सीमावर्ती शहर है और गुप्तचर एजैंसियों की तरफ से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के फिरोजपुर में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना और बी.एस.एफ. ने भी फिरोजपुर में चौकसी और बढ़ा दी है। 
 

Vatika