फिरोजपुर रेल मंडल में लगे गंदगी के अंबार, छवि हो रही खराब

punjabkesari.in Thursday, Nov 15, 2018 - 11:35 AM (IST)

फिरोजपुर(आनंद): फिरोजपुर रेल मंडल उत्तर रेलवे के बड़े मंडलों में शुमार है और सफाई से लेकर अन्य कई तरह के नियम इस मंडल कार्यालय से दूसरे बड़े शहरों के लिए निकलते हैं। आलम यह है कि मंडल कार्यालय होने के बावजूद यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। 

रेलवे के जानकार और कुछ कर्मचारी बताते हैं कि मंडल कार्यालय में कमॢशयल शाखा के पिछली ओर जहां अधिकारियों ओर कर्मचारियों के वाहन खड़े किए जाते हैं वहां पर बड़े पैमाने पर कूड़ा फैका जा रहा है और यह कूड़ा बड़े ढेर में तबदील हो चुका है, लेकिन इसे रोकने वाला कोई नहीं, जबकि अगर कोई बाहर से डी.आर.एम. दफ्तर में आता है तो उसका स्वागत यहां पड़ा कूड़ा करता है। हालांकि यह काम काफी लंबे समय से चल रहा है। ये लोग कहते हैं फिरोजपुर रेल मंडल के डी.आर.एम. स्वच्छता को लेकर कई बार आदेश जारी करते हैं, लेकिन यहां की स्थिती देखकर दिए जाने वाले आदेशों की बात अच्छे से समझ आ जाती है जिससे मंडल की छवि जहां पहले कई बार घोटालों से खराब हो चुकी है वहीं इसकी कसर सफाई व्यवस्था पूरी कर रही है।

डेंगू के डंक से सहमे कर्मचारी
कुछ कर्मचारियों का कहना है कि सफाई व्यवस्था के बिगड़ जाने से उन्हें डेंगू का डर सताने लगा है क्योंकि फिरोजपुर मेें डेंगू का प्रकोप बड़ रहा है। इस संबंध में अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे इस बाबत जरूर ध्यान देंगे। 

Vatika