पूर्व सांसद घुबाया ने बाढ़ पीड़ित गांवों का किया दौरा

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2019 - 11:39 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार,मनदीप): पूर्व सांसद शेर सिंह घुबाया ने सतलुज दरिया के साथ लगते फिरोजपुर के सरहदी बाढ़ प्रभावित गांव टेंडीवाला, कालू वाला, नेहाला किलचा आदि गांव का दौरा किया और गांवों के लोगों की मुश्किलें सुनीं।

शेर सिंह घुबाया ने प्रभावित गांवों के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के साथ मीटिंग कर जल्द से जल्द दरिया के साथ लगते बांध को मजबूत बनाने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस एरिया में करीब 2000 एकड़ फसल का बाढ़ के पानी के साथ नुक्सान हुआ है। इस नुक्सान की जल्द से जल्द स्पैशल गिरदावरी करवाकर प्रभावित लोगों को सरकार से मुआवजा दिलवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह खुद पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नजर रख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से अधिकारियों को विशेष हिदायतें हैं कि बाढ़ की रोकथाम के लिए उचित प्रबंध किए जाएं और बाढ़ के साथ प्रभावित लोगों की हर तरह के साथ मदद की जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए विशेष पैकेज जारी किया गया है। उन्होंने बाढ़ को रोकने के लिए सरकार की तरफ से किए गए प्रबंधों की प्रशंसा की और कहा कि डिप्टी कमिश्नर चंद्र गैंद और उनकी टीम ने सतलुज दरिया के साथ लगते गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए योग्य प्रबंध किए हैं और उनकी तरफ से किए प्रबंधों कारण बहुत से गांव इस पानी की मार से बच गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला फिरोजपुर प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ित गांवों के लोगों की पूरी तरह के साथ गठित समितियों की तरफ से मदद की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News