आस्ट्रेलिया का जाली वीजा लगवाकर ठगे 10 लाख

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 02:11 PM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा): युवक को आस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपए ठगने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने जांच के बाद पर्चा दर्ज किया है। आरोपी ने युवक को नकली वीजा लगवा दिया और भेद खुलने पर उसने 5 लाख रुपए लौटा भी दिए। 

ए.एस.आई. कुलवंत सिंह ने बताया कि शिकायतकत्र्ता राजिन्द्र सिंह गांव ठठा किशन सिंह वाला ने आरोप लगाए कि हर्ष कुमार निवासी शास्त्री नगर, जालंधर ने उसके रिश्तेदार युवक गुरप्रीत सिंह को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपए ले लिए और बाद में जाली वीजा उसे थमा दिया। जाली वीजा दिए जाने की बात उन्हें पता चलते ही जब हर्ष कुमार से बात की गई तो उसने 5 लाख रुपए लौटा दिए, जबकि बाकी राशि लौटाने में वह आनाकानी कर रहा है। ए.एस.आई. ने बताया कि शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध पर्चा दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News