युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को भेजा जेल

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 04:37 PM (IST)

अबोहर (भारद्वाज): सदर थाना के प्रभारी संजीव सेतिया व सब इंस्पैक्टर बरजिन्द्र सिंह झोरडख़ेड़ा व पुलिस पार्टी ने साढे 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा कर बलात्कार करने के आरोप में आरोपी संदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह वासी पक्का सीड फार्म को इस मामले में गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक दंडाधिकारी अरूण गुप्ता की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किए।

दूसरी ओर थाना सदर पुलिस ने नाबालिग लड़की के 164 के बयान अदालत में करवाए। बयान देने के बाद लड़की अपने परिजनों के साथ घर चली गई। सदर थाना पुलिस ने लड़की के पिता के बयानों के आधार पर 5-12-2018 को भादंसं की धारा 363, 366ए के तहत उसकी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों को काबू किया। लड़की का मेडिकल करवाया गया। मेडिकल होने के बाद आरोपी संदीप सिंह के खिलाफ धारा 376 की बढौत्तरी की गई।

Mohit