स्वास्थ्य कर्मियों में सरकार की बांट को लेकर भारी रोष, सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 11:26 AM (IST)

फाजिल्का : पंजाब के अलग-अलग विभागों के कर्मचारी वर्ग विशेषकर कच्चे कर्मचारियों के साथ पक्के करने के वायदे कर सत्ता में आई भगवंत मान सरकार बेशक कच्चे कर्मचारियों को लेकर कुछ फैसले लेते नजर आ रही है परन्तु अभी भी बहुत सी योग्य प्रणाली के द्वारा भर्ती किए गए गत पंद्रह वर्षों से सेवाएं निभा रहे कच्चे कर्मचारियों में सरकार की इस बांट को लेकर रोष पाया जा रहा है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए यूनियन के फाजिल्का के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के नेशनल हैल्थ मिशन के अंतर्गत योग्य प्रणाली के द्वारा भर्ती किए और भगवंत मान सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों के लिए बनाई रैगूलराइजेशन पालिसी की लगभग सभी शर्तों पुरी करते स्वास्थ्य कर्मचारियों को लेकर सरकार मजाक करती नजर आ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चन्नी सरकार के समय इन कच्चे कर्मचारियों की रैलियों व धरनों में शामिल होकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद नैशनल हैल्थ मिशन के योग्य प्रणाली के द्वारा भर्ती कर्मचारियों को नियमित करने के स्टेजों पर की घोषणाएं केवल वोटें एकत्रित करने वाली घोषणाएं साबित होती नजर आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि नैशनल हैल्थ मिशन के कर्मचारी पंजाब के स्वास्थ्य विभाग का बहुत बड़ा हिसा हैं ओर विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं ओर इन नैशनल हैल्थ मिशन के कर्मचारियों के कारण पंजाब में न केवल कोरोना पर काबू पाना आसान हुआ बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बढि़या स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पंजाब सरकार ने गत वर्षों में कई अवार्ड भी जीते।

उन्होंने बताया कि गत 15 वर्षों से बेहतरीन सेवाएं निभाने के बावजूद वर्तमान आप सरकार उन्हें एक वर्ष से कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रही। हालांकि यूनियन नेताओं की रैगूलराइजेशन कैबनेट सब कमेटी के साथ बैठकें भी हुई ओर कुछ उम्मीदें भी बनी थी लेकिन पिछली सरकारों की भांति वर्तमान सरकार भी लारेबाजी वाले ढंग से कार्य करती हुई नजर आ रही है।

इस अवसर पर यूनियन नेताओं ने सरकार को सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से परेशान पंजाब के हजारों कर्मचारी सड़कों पर उतर कर संघर्ष करने के लिए मजबूर हैं ओर मार्च महीने दौरान नैशनल हैल्थ मिशन के स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा प्रांत स्तरीय रोष रैलियां करते हुए भगवंत मान सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन की प्रांतीय कमेटी मार्च महीने के आखिर तक कार्य बंद करते हुए हड़ताल पर जाने का विचार भी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash