रवीना की मौत का आरोपी पति गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 11:50 AM (IST)

अबोहर(रहेजा, भारद्वाज): गत दिवस नेहरू पार्क में मृतका रवीना के परिजन व इंसाफ पसंद जत्थेबंदियां रवीना की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने का घेराव करने के लिए इकट्ठा हुई थीं।

पुलिस ने धरनाकारियों को भरोसा दिया था कि वे आरोपियों को एक सप्ताह में गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस ने धरनाकारियों को दिए आश्वासन के बाद 4 घंटे में मृतका के पति विवेक उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर लिया। विवेक को न्यायिक दंडाधिकारी अमरीश कुमार की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Vatika