मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचे पारिवारिक सदस्य

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2020 - 04:48 PM (IST)

जलालाबाद (बंटी): बीती रात भारी बारिश के चलते एक मकान के 2 कमरों की छत गिर पड़ी। इस संबंधी जानकारी पीड़ित भाइयों अजय कुमार (जोनी), मनीष कुमार मोनूं ने बताया कि वह शीशे और फोटो फ्रेम का काम करके अपना परिवार चला रहा है और बीती देर रात बारिश होने के कारण उनके मकान के 2 कमरों वाली छत गिर गई।

पीड़ित ने बताया कि उसके घर के अंदर रखा सारा सामान जिसमें बैड, अलमारी, पेटी, फ्रिज, वाशिंग मशीन कूलर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया और इससे उसका करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। पीड़ित व्यक्तियों ने हलका विधायक रमिन्द्र सिंह आवला और डी.सी. अरविन्द पाल सिंह संधू से अपील की है कि उसके गिरे मकान का जायजा लिया जाए और उसे मुआवजा राशि दी जाए।

Mohit